Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची में भारतीय वायुसेना का अद्भुत एयर शो

रांची में दिखा वायुसेना का शौर्य और पराक्रम

19 Apr 2025

रांची में भारतीय वायुसेना का अद्भुत एयर शो

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स की टीम ने भव्य एयर शो किया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों ने हॉक जेट विमानों से आसमान में अद्भुत और हैरतअंगेज करतब दिखाये। आसमान में शौर्य और कौशल का अद्भुत संगम देख रांची की जनता रोमांचित हो गयी। रांची के आसमान में पराक्रम की गूंज से सभी का चेहरा खिल उठा और सभी ने तालियां बजाकर भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों का मनोबल बढ़ाया।

एयर शो कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीओ उत्कर्ष कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे। दूसरी ओर एयर शो को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिनमें स्कूली बच्चे, युवा, परिवार सहित रिटायर्ड और मौजूदा सैन्यकर्मी भी शामिल थे।कार्यक्रम के समापन के बाद बड़ी संख्या में वाहनों के एक साथ निकलने से सड़कों पर करीब एक से 1.5 किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। लोगों को पार्किंग से मुख्य सड़क तक मात्र 100 मीटर की दूरी तय करने में भी एक घंटे से अधिक का समय लगा।

हालांकि ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित इस शो में आम लोगों के लिए एंट्री बिलकुल फ्री थी। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर, दर्शकों को खाने-पीने की चीजें, बैग्स या ड्रोन लाने की अनुमति नहीं है। शो के लिए पूरे इलाके में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को भी सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम का भव्य एयर शो होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची में भारतीय वायुसेना का अद्भुत एयर शो
रांची में दिखा वायुसेना का शौर्य और पराक्रम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News